मंज़रों के दरमियाँ मंज़र बनाना चाहिए

बुशरा एजाज़बुशरा एजाज़

1 min read · 12.4K reads

मंज़रों के दरमियाँ मंज़र बनाना चाहिए

रहनवर्द-ए-शौक़ को रस्ता दिखाना चाहिए

अपने सारे रास्ते अंदर की जानिब मोड़ कर

मंज़िलों का इक निशाँ बाहर बनाना चाहिए

सोचना ये है कि उस की जुस्तुजू होने तलक

साथ अपने ख़ुद रहें हम या ज़माना चाहिए

तेरी मेरी दास्ताँ इतनी ज़रूरी तो नहीं

दुनिया को कहने की ख़ातिर बस फ़साना चाहिए

फूल की पत्ती पे लिक्खूँ नज़्म जैसी इक दुआ

हाथ उठाने के लिए मुझ को बहाना चाहिए

वस्ल की कोई निशानी हिज्र के बाहम रहे

अब के सादा हाथ पर मेहंदी लगाना चाहिए

फूल ख़ुशबू रंग जुगनू रौशनी के वास्ते

घर की दीवारों में इक रौज़न बनाना चाहिए

शाम को वापस पलटते ताएरों को देख कर

सोचती हूँ लौट कर अब घर भी जाना चाहिए

बुशरा एजाज़
About the poet

बुशरा एजाज़

उपनाम : 'बुशरा एजाज़' मूल नाम : बुशरा एजाज़ None

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी