ये ज़िन्दगी का मुक़द्दर है क्या किया जाये - बुनियाद हुसैन ज़हीन

बुनियाद हुसैन ज़हीनबुनियाद हुसैन ज़हीन10 Sept 1979

4 min read · 12.4K reads

ये ज़िन्दगी का मुक़द्दर है क्या किया जाए
कज़ा का वक़्त मुक़र्रर है क्या किया जाए

हर इक निगाह के अंदर है क्या किया जाए
बहुत डरावना मंज़र है क्या किया जाए

हसीन से भी हसींतर है क्या किया जाए
तेरे ख़्याल का पैकर है क्या किया जाए

हर एक शख़्स के दिल में है ख़्वाहिशों का हुजूम
तलब सभी की बराबर है क्या किया जाए

ये जान जिस्म से हो सकती है जुदा लेकिन
वो मेरी रूह के अंदर है क्या किया जाए

वो जिसके नाम से बदनाम मैं हुआ था कभी
फिर उसका नाम ज़बाँ पर है क्या किया जाए

वो ज़ीस्त मैं जिसे सहरा समझ रहा था ज़हीन
मुसीबतों का समंदर है क्या किया जाए
बुनियाद हुसैन ज़हीन
About the poet

बुनियाद हुसैन ज़हीन

View profile & all 13 Poems / Stories

More from बुनियाद हुसैन ज़हीन

  1. एहसास के रंग - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    माताहे प्यारे कदापि तू इसको तुच्छ श्याम रेखा मत मान।

    12.4K reads
  2. गमों से प्यार न करता तो और क्या करता - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    गमों से प्यार न करता तो और क्या करताये दिल फ़िगार न करता तो और क्या करता

    12.4K reads
  3. इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़ - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़हवा के होश उड़ाएँगे बार - बार चराग़

    12.4K reads
  4. कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में है - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में हैवो मेरे दिल में मेरी जान में है

    12.4K reads
  5. तुमने फूँके हैं आशियाँ कितने - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    तुमने फूँके हैं आशियाँ कितनेहमको मालूम है कहाँ कितने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like