नस्ले-आदम में सादगी भर दे - बुनियाद हुसैन ज़हीन

बुनियाद हुसैन ज़हीनबुनियाद हुसैन ज़हीन10 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

नस्ले-आदम में सादगी भर दे
अब तो इन्साँ में आजिज़ी भर दे

बिस्तरे-मर्ग पे जो लेटे हैं
उनकी साँसों में ज़िन्दगी भर दे

हम ग़रीबों के आशियानों में
मेरे मालिक तू रोशनी भर दे

भीगी-भीगी रहें मेरी पलकें
इनमें एहसास की नमी भर दे

फ़स्ले-गुल और मैं तही-दामन
मेरे दामन में भी ख़ुशी भर दे

अब तो सारा चमन शबाब पे है
पत्ते-पत्ते में सरख़ुशी भर दे

तेरे नग़मे हों क्यूँ उदास ज़हीन
इनकी रग-रग में शाइरी भर दे
बुनियाद हुसैन ज़हीन
About the poet

बुनियाद हुसैन ज़हीन

View profile & all 13 Poems / Stories

More from बुनियाद हुसैन ज़हीन

  1. एहसास के रंग - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    माताहे प्यारे कदापि तू इसको तुच्छ श्याम रेखा मत मान।

    12.4K reads
  2. गमों से प्यार न करता तो और क्या करता - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    गमों से प्यार न करता तो और क्या करताये दिल फ़िगार न करता तो और क्या करता

    12.4K reads
  3. इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़ - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    इस एक ज़ौम में जलते हैं ताबदार चराग़हवा के होश उड़ाएँगे बार - बार चराग़

    12.4K reads
  4. कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में है - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    कौन कहता है सिर्फ़ ध्यान में हैवो मेरे दिल में मेरी जान में है

    12.4K reads
  5. तुमने फूँके हैं आशियाँ कितने - बुनियाद हुसैन ज़हीन

    तुमने फूँके हैं आशियाँ कितनेहमको मालूम है कहाँ कितने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीमेरे बच्चेमेरे बेटेये आशीर्वाद देने वाले हाथ— बिपनप्रीत