बंद हथेली में हैं सब

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

बंद हथेली में हैं सब

जंगल वीराने और शब

दरिया उतर गया तो क्या

नय्या डूब गई है अब

पलकें नम थीं और कोई

मेरे संग न रोया तब

लोग मुझे पागल कहते

सच के मोती चुनती जब

जीवन मुझ से रूठ गया

'बीना' दस्तक दी तो कब

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

मूल नाम : रूबीना नाज़ली गोइंदी जन्म : 03 Jul 1967 | सरगोधा, पंजाब

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like