न चेहरा ही बदलता है न वो तेवर बदलता है

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

न चेहरा ही बदलता है न वो तेवर बदलता है

वो ज़ालिम सिर्फ़ अपने हाथ का पत्थर बदलता है

कई तब्दीलियाँ होती हैं इंसानों की बस्ती में

परिंदा कोई देखा है जो अपना घर बदलता है

जो हम ने अपनी आँखें फेंक दी हैं उस के क़दमों पे

सो अपनी आँखें हर इक गाम पर दिलबर बदलता है

चमक उठते हैं आँसू मेरी पलकों के किनारों पर

फिर इस के बा'द अचानक ख़्वाब का मंज़र बदलता है

मैं जब भी फूल उस की याद के गुलशन से चुनती हूँ

तो 'बीना' कर्ब मेरा रंग का पैकर बदलता है

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

मूल नाम : रूबीना नाज़ली गोइंदी जन्म : 03 Jul 1967 | सरगोधा, पंजाब

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like