झूमर - नज़्म

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

मुझे भी आज इक झूमर पहनना है

उम्मीदों का न ख़्वाबों और उमंगों का

कि मैं ने उस की लड़ियों में

हसीं मोती नहीं टाँके

कई आँसू पिरोए हैं

मुझे इस जाँ-फ़ज़ा झूमर को

माथे पे सजाना है

ज़माने से छुपाना है

नया इक घर बसाना है

बस इतना सा

मिरी यादों का

बे-रौनक़ फ़साना है

मुझे झूमर पहनना है

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

मूल नाम : रूबीना नाज़ली गोइंदी जन्म : 03 Jul 1967 | सरगोधा, पंजाब

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like