और हवा दूँ दिल में आग भड़कती को

बीना गोइंदीबीना गोइंदी3 Jul 1967

1 min read · 12.4K reads

और हवा दूँ दिल में आग भड़कती को

शो'ला शो'ला राख करे जो हस्ती को

दिल था एक बगूला हिज्र के सहरा में

नाच रहा था ले कर वस्ल की मस्ती को

आँख के नख़लिस्तान में रेत बिखरती है

कौन सा रस्ता जाता है इस बस्ती को

गाँव से जो ख़्वाब उठा कर निकला था

शहर में आ कर भूल गया पगडंडी को

मेरा दिल तो ख़ाली है अब धड़कन से

कैसे कोई देखे नब्ज़ धड़कती को

बीना गोइंदी
About the poet

बीना गोइंदी

मूल नाम : रूबीना नाज़ली गोइंदी जन्म : 03 Jul 1967 | सरगोधा, पंजाब

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like