हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

1 min read · 12.4K reads

हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था

घनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

कहीं हुई तो थी हलचल कहीं पे गहरे में

बिगड़ बिगड़ के वो बनता हबाब सा क्या था

तमाम जिस्म में होती हैं लरज़िशें क्या क्या

सवाद-ए-जाँ में ये बजता रबाब सा क्या था

हमारी प्यास पे बरसा अँधेरे उजियाले

वो कुछ घटाओं सा कुछ माहताब सा क्या था

ज़रा सी देर भी रुकता तो कुछ पता चलता

वो रंग था कि थी ख़ुशबू सहाब सा क्या था

ये तिश्नगी का सफ़र कट गया है जिस के तुफ़ैल

वो दश्त दश्त छलकता सराब सा क्या था

तमाम 'उम्र खपाया है जिस में सर 'बिल्क़ीस'

भला वो बे-सर-ओ-पा सी किताब सा क्या था

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानावो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैवो बिछड़ कर भी कहाँ मुझ से जुदा होता हैरेत पर ओस से इक नाम लिखा होता है— मुनव्वर रानाउसकी कविताउसकी कविता में है प्यार पागलपन विद्रोहदेह जुगुप्सा अध्यात्म की खिचड़ी के आरोह-अवरोह— लाल्टूहमारी रूह का नग़्मा कहाँ है? - नज़्मवो दर्द-ए-आरज़ूजो लर्ज़ा-बर-अंदाम था पहनाए आलम में— साजिदा ज़ैदीहिना-ना-बस्ता हथेलियों के नाम - नज़्मधनक ओढ़ कर फिर रही हो मगरतुम ने सोचा कभी— रफ़ीआ शबनम आबिदीबीते हुए दिन - नज़्मबरसात की बहारो मुझ को न अब सताओजो ख़ुद ही मिट रहा है उस को न तुम मिटाओ— राबिया पिन्हाँ