हमारी रूह का नग़्मा कहाँ है? - नज़्म

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

वो दर्द-ए-आरज़ू

जो लर्ज़ा-बर-अंदाम था पहनाए आलम में

वो हर्फ़-ए-तिश्नगी

जो नग़मा-बर-लब था दबिस्तान-ए-शब-ए-ग़म में

वो इक दुनिया-ए-ना-पैदा-कराँ थी

आसमाँ की वुसअतें जिस में समाई थीं

बड़े गहरे समुंदर मौजज़न थे कुर्रा-ए-दिल में

जिन्हें इक जुस्तजू-ए-ख़ाम ने ख़ामोश कर डाला

बहुत मुँह ज़ोर मौजें थीं

जिन्हें ख़ुद हम ने पाबंद-ए-सलासिल कर दिया इक दिन

फ़राज़-ए-कोह से आते हुए बेताब दरिया थे

जिन्हें इक दाएरे में रक़्स करना हम ने सिखलाया

तक़ाज़े होश-मंदी के हमारे राहबर निकले

फ़राज़-ए-आरज़ू से हम

नशेब-ए-आफ़ियत में आन निकले

और मआल-ए-रोज़-ओ-शब के बेश ओ कम में गुम हुए

अपनी मता-ए-ख़ुद-निगाही छोड़ आए

इक सुकूत-ए-आहनी हमराह ले आए

मुदावा-ए-अलम कोई नहीं

बज़्म-ए-नशात ओ दर्द-ए-ग़म कोई नहीं

इक हू का आलम है

खड़े हैं साहिल-ए-हस्ती पे हम

जीने के बे-पायाँ बहाने छोड़ आए

इक सुकूत-ए-आहनी हमराह ले आए

हमारी याद के कश्कोल ख़ाली हैं

हमारी रूह का नग़्मा कहाँ है?

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like