बीते हुए दिन - नज़्म

राबिया पिन्हाँराबिया पिन्हाँ7 Aug 1906 – 9 Oct 1972

1 min read · 12.4K reads

बरसात की बहारो मुझ को न अब सताओ

जो ख़ुद ही मिट रहा है उस को न तुम मिटाओ

ऐ मौसम-ए-निगाराँ ऐ अब्र-ए-नौ-बहाराँ

ऐसे में याद उन की मुझ को न तुम दिलाओ

बिछड़े हुए किसी से मुद्दत गुज़र चुकी है

माज़ी के हादसों के क़िस्से न तुम सुनाओ

बीते हुए दिनों की यादें भुला चुकी हूँ

बीते हुए दिनों को फिर सामने न लाओ

दिल में मचल मचल कर मायूस हो चुकी हैं

इन हसरतों को आ कर तुम फिर न अब जगाओ

अब जाम है न साक़ी इक तिश्नगी है बाक़ी

तुम बज़्म में न आओ घिर घिर के ऐ घटाओ

'नाशाद' ज़िंदगी से बेज़ार हो रही है

ऐ नित नई बहारो कलियों को गुदगुदाओ

राबिया पिन्हाँ
About the poet

राबिया पिन्हाँ

उपनाम : 'राबिआ पिन्हाँ' मूल नाम : पिन्हाँ सिपहर आरा ख़ातून जन्म : 07 Aug 1906 | सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निधन : 09 Oct 1972 | कराची, सिंध संबंधी : मैमूना ग़ज़ाला बरेलवी (बहन) पिन्हाँ बरेलवी , सिपह्रर आरा , राबिआ ’ ख़ातून ( 1906-1972) बरेली (उत्तर प्रदेश) के एक सा…

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like