नए अर्थ की प्यास में

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

1 min read · 12.4K reads

नए अर्थ की प्यास में डूब गया शब्द

मन का ग़ाेताख़ाेर डूब गया उभरकर

भँवर में अविश्वास के

हुआ ही कुछ तो यह हुआ कि

उमड़ लिए धारा के ऊपर-ऊपर

संदर्भों के घन और फिर वे भी

झंझावात में उड़ गए

बरस लिए शायद जाकर किन्हीं

अनजाने मैदानों में

और छू गई अगर आकर ठंडी

उन प्रांतरों की तो छटपटाए

नए अर्थों के लिए डूबे-डूबे शब्द

छूकर ठंडी हवा

पानी की लकीरें बनकर

गए डूबे-उभरे शब्द

संदर्भों भरी भँवरी से

वापस ही नहीं हुए

मोती के लिए तल तक पैठे हुए

मछुए!

भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like