शब्द संधान - भास्करानन्द झा भास्कर

भास्करानन्द झा भास्करभास्करानन्द झा भास्कर20 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

मुस्कान की महक
हो जाती जब
बहुत दूर,
तब चेहरों पर,
दुश्चिन्ताओं,
तनावों की रेखाएं
खींच जाती हैं
आड़ी, तिरछी…

मनोबल,
आत्म-विश्वास
की मजबूत कवच
जब टूटती है
बहुत चुभते हैं तब
अपनों,
परायों के
शब्द संधान
मर्मभेदी व्यंग्यवाण…
भास्करानन्द झा भास्कर
About the poet

भास्करानन्द झा भास्कर

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like