नवदृष्टि - भास्करानन्द झा भास्कर

भास्करानन्द झा भास्करभास्करानन्द झा भास्कर20 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

गहन अविद्या मध्य विभूषित
महाविद्या धन की लक्ष्मी बनकर,
है अति घनघोर घन घटाटोप,
निकलें हम दिव्य रश्मि बनकर।

आस-विश्वास के गौरव से
चीर धीर बने सबल मन बनकर,
निज जन है अरि निर्जन में,
सफ़ल बने हम सज्जन बनकर।

दॄश्य विश्व में असीम ऊर्जा से
स्वयं उर्ध्व बनें अन्तसृष्टि बनकर,
सौन्दर्य प्रभा है वन उपवन,
आत्म पान करें हम नवदृष्टि बनकर।
भास्करानन्द झा भास्कर
About the poet

भास्करानन्द झा भास्कर

View profile & all 30 Poems / Stories