तुम्हें देख कर - भास्करानन्द झा भास्कर

भास्करानन्द झा भास्करभास्करानन्द झा भास्कर20 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

तुम्हें देख़ कर
मिलती हैं
बहुत सारी खुशियां
मुझे
नैसर्गिक आनन्द…
जिन्दगी को
समझने,
परखने की
आह्लादित अनुभूति…
झंकृत हो जाते हैं
हॄदय के तार,
तुम्हारे सौम्य
सुन्दर व्यवहार से...
तुम्हारे “वकवास” में भी
छुपे होते हैं
कई अर्थपूर्ण भाव
गोता लगा कर
तुझ में ही
सुन, समझ लेता है
मेरा अन्तर्मन
जिन्दगी की बड़ी सच्चाई…
भास्करानन्द झा भास्कर
About the poet

भास्करानन्द झा भास्कर

View profile & all 30 Poems / Stories