जिन्दगी क्या है - भास्करानन्द झा भास्कर

भास्करानन्द झा भास्करभास्करानन्द झा भास्कर20 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

गमों के बीच भंवर में
कुछ गमखोर भी
सुन्न हो जाते हैं गम खाकर,
आशा की कुछ किरणें
जब फ़ूटतीं हैं मन के अन्दर
तब और बढ जाता है
जिन्दगी जीने का जज्बा...

खुशियों के समन्दर में
कुछ गोताखोर भी
बेसुध हो जाते हैं थककर,
गम के कुछ बूंद
जब पड़ते हैं उन पर
तो दुगुना हो जाता है
खुशियों का सुन्दर एहसास ...

जिन्दगी क्या है
हर्ष-विषाद मिश्रित अनुभूति है
अवसाद मात्र क्षणिक है,
संयमित भाव चेतना की
उदात्त सहज सम्यक परानुभूति है…
भास्करानन्द झा भास्कर
About the poet

भास्करानन्द झा भास्कर

View profile & all 30 Poems / Stories