तिरे इश्क़ में ज़िन्दगानी लुटा दी - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

5 min read · 12.4K reads

तिरे इश्क़ में ज़िन्दगानी लुटा दी
अजब खेल खेला जवानी लुटा दी

नहीं दिल में दाग़-ए-तमन्ना भी बाक़ी
उन्हीं पर से उन की निशानी लुटा दी

कुछ इस तरह ज़ालिम ने देखा कि हम ने
न सोचा न समझा जवानी लुटा दी

तुम्हारे ही कारन तुम्हारी बदौलत
तुम्हारी क़सम ज़िन्दगानी लुटा दी

अदाओं को देखा निगाहों को देखा
हज़ारों तरह से जवानी लुटा दी

ग़ज़ब तो ये है हम ने महफ़िल की महफ़िल
सुना कर वफ़ा की कहानी लुटा दी

जहाँ कोई देखा हसीं जल्वा-आरा
वहीं हम ने अपनी जवानी लुटा दी

निगाहों से साक़ी ने सहबा-ए-उल्फ़त
सितम ये है ता-दौर-ए-सानी लुटा दी

जवानी के जज़्बों से अल्लाह समझे
जवानी जो देखी जवानी लुटा दी

बुझाई है प्यास आज दामन की हम ने
शराबता-ए-नज़र कर के पानी लुटा दी

तुम्हीं पर से बहज़ाद ने बे-ख़ुदी में
क्या दिल तसद्दुक़ जवानी लुटा दी
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like