लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

4 min read · 12.4K reads

लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी
इक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

मेहर के पर्दे में पूरी दिल-सितानी हो चुकी
बंदा-परवर रहम कीजिए मेहरबानी हो चुकी

मेरा दिल ताका गया और ओ जफ़ा के वास्ते
जब कि पूरे रंग पर उन की जवानी हो चुकी

जाइए भी क्यूँ मुझे झूठी तशफ़्फ़ी दीजिए
आप से और मेरे दिल की तर्जुमानी हो चुकी

आ गया ऐ सुनने वाले अब मुझे पास-ए-वफ़ा
अब बयाँ रूदाद-ए-दिल मेरी ज़बानी हो चुकी

आख़िरी आँसू मिरी चश्म-ए-अलम से गिर चुका
सुनने वालो ख़त्म अब मेरी कहानी हो चुकी

हम भी तंग आ ही गए आख़िर नियाज़-ओ-नाज़ से
हाँ ख़ुशा क़िस्मत कि उन की मेहरबानी हो चुकी

सुनने वाले सूरत-ए-तस्वीर बैठे हैं तमाम
हज़रत-ए-‘बहज़ाद’ बस जादू-बयानी हो चुकी
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  4. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads
  5. दीवाना बनाना है तो दीवाना बना दे - बेहज़ाद लखनवी

    दीवाना बनाना है तो दीवाना बना देवर्ना कहीं तक़दीर तमाशा न बना दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like