है ख़िरद-मन्दी यही बा-होश दीवाना रहे - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

5 min read · 12.4K reads

है ख़िरद-मन्दी यही बा-होश दीवाना रहे
है वही अपना कि जो अपने से बेगाना रहे

कुफ़्र से ये इल्तिजाएँ कर रहा हूँ बार बार
जाऊँ तो काबा मगर रुख़ सू-ए-मय-ख़ाना रहे

शम-ए-सोज़ाँ कुछ ख़बर भी है तुझे ओ मस्त-ए-ग़म
हुस्न-ए-महफ़िल है जभी जब तक कि परवाना रहे

ज़ख़्म-ए-दिल ऐ ज़ख़्म-ए-दिल नासूर क्यूँ बनता नहीं
लुत्फ़ तो जब है कि अफ़्साने में अफ़्साना रहे

हम को वाइज़ का भी दिल रखना है साक़ी का भी दिल
हम तो तौबा कर के भी पाबंद-ए-मय-ख़ाना रहे

आख़िरश कब तक रहेंगी हुस्न की नादानियाँ
हुस्न से पूछो कि कब तक इश्क़ दीवाना रहे

फ़ैज़-ए-राह-ए-इश्क़ है या फ़ैज़-ए-जज़्ब-ए-इश्क़ है
हम तो मंज़िल पा के भी मंज़िल से बेगाना रहे

मय-कदे में हम दुआएँ कर रहे हैं बार बार
इस तरफ़ भी चश्म-ए-मस्त-ए-पीर-ए-मय-ख़ाना रहे

आज तो साक़ी से ये बहज़ाद ने बान्धा है अहद
लब पे तौबा हो मगर हाथों में पैमाना रहे
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like