चश्म-ए-हसीं में है न रुख़-ए-फ़ित्ना-गर में है - बेहज़ाद लखनवी

बेहज़ाद लखनवीबेहज़ाद लखनवी

6 min read · 12.4K reads

चश्म-ए-हसीं में है न रुख़-ए-फ़ित्ना-गर में है
दुनिया का हर फ़रेब फ़रेब-ए-नज़र में है

अब क्या ख़बर कि दिल में है क्या-क्या जिगर में है
अब तो तिरी नज़र का तमाशा नज़र में है

ईमान रख के क्या करूँ फ़र्सूदा चीज़ है
मस्ती मुझे क़ुबूल कि तेरी नज़र में है

नासूर दर्द-ए-ज़ख़्म तपिश सोज़-ओ-इज़्तिराब
सामान सौ तरह का दिल-ए-मुख़्तसर में है

हाज़िर है उस के वास्ते जिस को हो आरज़ू
हाँ, इक लहू की बूँद मिरी चश्म-ए-तर में है

क़िस्मत से मिल गई है ये बेदारी-ए-हयात
इस इश्क़ के निसार कि दुनिया नज़र में है

मुझ को न दिन को चैन न शब को सुकूँ नसीब
इक रब्त-ए-दाइमी मिरी शाम-ओ-सहर में है

हैरत से देखिए न मिरे सज्दा-हा-ए-शौक़
ये आस्ताँ कुछ और ही मेरी नज़र में है

बाक़ी हैं बाद-ए-तौबा भी रिंदी के वलवले
दिल में ख़याल-ए-बादा है साग़र नज़र में है

अच्छी मिली है मुझ को ये दीवानगी-ए-शौक़
दुनिया का हर ख़याल दिल-ए-बे-ख़बर में है

दो क़तरा-हा-ए-ख़ूँ सर-ए-मिज़्गाँ हैं मुंतज़िर
बहज़ाद दो-जहाँ का तमाशा नज़र में है
बेहज़ाद लखनवी
About the poet

बेहज़ाद लखनवी

View profile & all 24 Poems / Stories

More from बेहज़ाद लखनवी

  1. ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए - बेहज़ाद लखनवी

    ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाएमंज़िल के लिए दो-गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए

    12.4K reads
  2. क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ - बेहज़ाद लखनवी

    क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँतू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ

    12.4K reads
  3. लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी - बेहज़ाद लखनवी

    लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकीइक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

    12.4K reads
  4. तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती है - बेहज़ाद लखनवी

    तुम्हारे हुस्न की तस्ख़ीर आम होती हैकि इक निगाह में दुनिया तमाम होती है

    12.4K reads
  5. यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाए - बेहज़ाद लखनवी

    यूँ तो चाहे यहाँ साहब-ए-महफ़िल हो जाएबज़्म उस शख़्स की है तू जिसे हासिल हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश