शाखे-नाज़ुक पे आशियाना है - बसंत देशमुख

बसंत देशमुखबसंत देशमुख11 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads


रुख़े-तूफ़ान वहशियाना है
शाखे-नाज़ुक पे आशियाना है

मौत आई किराए के घर में
सिर्फ़ दो गज पे मालिकाना है
 
ज़र्रे-ज़र्रे पे ज़लज़ला होगा
ये ख़यालात सूफ़ियाना है

वक़्त सोया है तान के चादर
किधर है पाँव कहाँ सिरहाना है

सिरफिरे लोग जहाँ हैं बसते
उन्ही के दरमियाँ ठिकाना है
बसंत देशमुख
About the poet

बसंत देशमुख

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like