आँखों में ख़ुशनुमा कई मंज़र लिए हुए - बसंत देशमुख

बसंत देशमुखबसंत देशमुख11 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads


आँखों में ख़ुशनुमा कई मंज़र लिए हुए
कैसे हैं लोग गाँव से शहर गए हुए

सीने में लिए पर्वतो से हौसले बुलंद
गहराइयों में दिल की समुन्दर लिए हुए

बदहाल बस्तियों के हालात पूछने
आया है इक तूफ़ान बवंडर लिए हुए

बिल्लियों के बीच न बँट पाए रोटियाँ
ऐसे ही फैसले सभी बन्दर किए हुए

इस राह की तक़दीर में लिखी है तबाही
इस राह में रहबर खड़े खंजर लिए हुए
बसंत देशमुख
About the poet

बसंत देशमुख

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like