कस्बे सभी अब शहर हो गए हैं
यहाँ आदमी अब मगर हो गए हैं
हँसी बन्दिनी हो गई है कहीं पर
नयन आँसुओं के नगर हो गए हैं
कहो रौशनी से कि मातम मनाए
अंधेरे यहाँ के सदर हो गए हैं
विषपाइयों कि पीढ़ी से कह दो
सुकरात मर कर अमर हो गए हैं

आँखों में ख़ुशनुमा कई मंज़र लिए हुएकैसे हैं लोग गाँव से शहर गए हुए
अब नही उनसे यारी रखअपनी लडाई जारी रख
देखकर माहौल घबराए हुए हैंइस शहर में हम नए आए हुए हैं
रुख़े-तूफ़ान वहशियाना हैशाखे-नाज़ुक पे आशियाना है