देखकर माहौल घबराए हुए हैं - बसंत देशमुख

बसंत देशमुखबसंत देशमुख11 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads


देखकर माहौल घबराए हुए हैं
इस शहर में हम नए आए हुए हैं

बोल दें तो आग लग जाए घरों में
दिल में ऐसे राज़ दफ़नाए हुए हैं

रौशनी कि खोज में मिलता अंधेरा
हम हज़ारों बार आजमाए हुए हैं

दिन में वे मूरत बने इंसानियत की
रात में हैवान के साए हुए हैं

दो ध्रुवों का फ़र्क है क्यों आचरण में
एक ही जब कोख के जाए हुए हैं
बसंत देशमुख
About the poet

बसंत देशमुख

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like