सर्वत्र व्याप्त शांति को, प्रकंपित मेरी आत्मा में
खिलने वाले जगत् के ओ नवल सुमन!
रंगों से सौंदर्य निखार, स्थिर हो मुझमें
प्रतिबिंबित कर ज्ञान को देता है आकार!
प्राण में जहाँ बीजाणु दबे हैं गहराइयों में
उस अगाधता से एक-एक कर अंधकार को भेद कर
आने वाले तुझसे ही होते हैं नूतन साँझ सवेरे,
हे उफनते फेनिल कलश! तुझे चूमती विश्व की महिमाएँ।
हे कोमल लता! जब तू छितराकर मुरझा जाएगी
सुगंध फीकी पड़ जाएगी, पंखुड़ी-पंखुड़ी कर
वृंद से झड़ जाएगी, तो फिर लीन हो मुझमें
नव सुमनों को सौंदर्य और आशीष न देगी?








