हे गृहस्वामिनी! कल तूने घी का दीया ला धरा
घर के भीतर के अँधेरे को मिटाने को
उसकी रोशनी फैली, कुल देवता के मंदिर में
रसोईघर में और तेरे शयनागार में
सिर झुकाए खड़ी थी देख न पाया कोई
तेरा चेहरा, केवल माँग का सिंदूर दपदपाया।
हे मनस्विनी आज तूने अध्ययन कक्ष के बाहर
सहन में जलाया विद्युतदीप पड़ोसियों के लिए,
नई रोशनी लहराई घरों में, गलियों में, कारखानों में।
अब तुम सिर उठाए बढ़ाती हो किरणों-सी शीतलता
देने वाले स्नेहसिक्त हाथों को।








