सामाजिक जीवन के मरुस्थल में
सुख-समृद्धि की लहरें लहराती हैं तो
सूखी टूटी-फूटी झोंपड़ियाँ एक-एक कर
बढ़कर बड़ा महल बन जाती हैं तो
रेंगती हुई मानव संस्कृति
बादलों में बिजली को भी जीत लेती है तो
बीच में खड़े हैं आप, अद्भुत
नवभारत के पटुशिल्पी
मानव के भविष्य और कल्याण के लिए
जागरूक उन्नत दृष्टि लिए।
बर्फ़ीले पहाड़ों से स्केटिंग के जूते पहने
तेज़ी से आवाज़ करते उतरते हुए
उबलने वाला यह जवाँ ख़ून
डर को भगाने को तैयार हो जाता है तो
बीच में खड़े हैं आप, भारत का
नेतृत्व करने वाले अग्रिम सेनानी
शत्रुओं के अतिक्रमण को हटाने वाले
अपनी प्रतिभा से समर्थ बने हुए।
बड़े श्रम से भी युद्ध के मैदान में
समस्त विश्व को प्रतिवर्ष शांति की
ओर ले जाने वाले सोपान बने
महान्, कर्म-प्रेरक, ओ जगत् के मित्र!
हम आपके वचनों का पान करेंगे
नए युग की विशिष्टता में।








