धूप खिलने पर

बालमणि अम्माबालमणि अम्मा19 Jul 1909 – 29 Sept 2004

1 min read · 12.4K reads

ढलती चाँदनी बहती है जिस जीवन की उषा में

मेरे किशोर तन को जगाने वाली चिदात्मके

माँ के दूध के साथ सुखकारी ताप घोलकर

मानव बंधन के माधुर्य को उड़ेलने वाली

सुंदर रंगों के रूप में, मधुर नाद के रूप में

मुझमें काल की सत्ता फैलाने वाली रहस्यमयी

दोपहर की गर्मी बढ़ने पर व्योम नीलिमा व

धरा पर हरियाली बढ़ा मुझे शीतलता देने वाली माँ

मेरे इस तन पर जब अपराह्न की छाया पड़ती है

तो कितना मृदुल हो जाता है तेरा स्पर्श

कितना लुभाती है तेरी खिली मुस्कान

न जाने कहाँ से आती है प्यार भरी पुकार!

अँधेरा छा जाने पर तू फिर होगी पास

गोधूलि की बाती जलाने को, नक्षत्रों को प्रज्वलित करने को!

बालमणि अम्मा
About the poet

बालमणि अम्मा

मलयालम की समादृत कवयित्री-लेखिका-अनुवादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : नालापत बालमणि अम्मा जन्म : 19/07/1909 | पुन्नायुर्कुलम, केरला निधन : 29/09/2004 | कोचीन, केरला

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like