धर्म

बालमणि अम्माबालमणि अम्मा19 Jul 1909 – 29 Sept 2004

1 min read · 12.4K reads

भूमि पर हवा के झोंकों से हमारे जीवन को उठाने वाले

हे सनातन धर्म देव, तेरी विजय हो,

अपने आदि अगम आश्रम की दीपाराधना में

नवीन शास्त्रों के विद्युत प्रकाश में

पवित्र जनों की आँखों की चमक में

हे भूत संस्थिति कारी, तेरा प्रभाव देखती हूँ।

मानव सद्गुणों के हे उन्नत विकास!

ज्ञान विज्ञान साधना के साफल्य

आँसुओं को तीर्थ जल बनाने वाले पावन,

कर्मवनों को संगमरमर का मंदिर बनाने वाले महान्

तेरे वस्त्र बदलते हैं हर रोज़, हर क्षण

लेकिन तेरा सत्य अहिंसात्मक रूप नित्य है

तेरी आकृति टूटी-फूटी प्रतिबिंबित होती है

संसार की व्याकुल विचारों की नदी में

फिर भी निश्चय ही हम याद करते हैं कि

मानव आत्मा को उठाने की क्षमता है तेरी धूलि में।

देवों और असुरों के फैलाए पर्दे हटाकर ही

हम तेरा चेहरा देख पाते हैं

शंखनाद जैसी मशीनों की घरघराहट में

तेरा गंभीर आह्वान सुन पाते हैं,

तेरी परछाईं शायद बढ़ेगी यदि हम

सब जीवों में समान दिल की जड़ को भी भूल जाएँ।

बालमणि अम्मा
About the poet

बालमणि अम्मा

मलयालम की समादृत कवयित्री-लेखिका-अनुवादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : नालापत बालमणि अम्मा जन्म : 19/07/1909 | पुन्नायुर्कुलम, केरला निधन : 29/09/2004 | कोचीन, केरला

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like