दोहा - भाग 6 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

ये तब मौन अधर खुलें, वा छिन अरे ‘नवीन’।
ता छिन पिय मुख परस तैं, हों तुव शब्द अदीन।।51।।


राग विराग

हंसा उड़े अकास में, पै नहिं छूटयो द्वन्द।
मन अरुझान्यौ ही रह्यौ, मान सरोवर कन्द।।52।।

हम विराग आकास में, बहुत उड़े दिन रैन।
पै मन पिय-पग-राग में, लिपटि रह्यौ बेचैन।।53।।

हम सेन्द्रिय बनिबे चले, निपट निरिन्द्रिय रूप।
इत, मन बोल्यो, बावरे, पिय को रूप अनूप।।54।।

व्यर्थ भये, असफल भये, योग साधना यत्न।
कौन समेटे धूरि जब, मन में पिय सों रत्न।।55।।

कहँ धूनी कीं राख यह? कहँ पिय-चरण-पराग?।
कहाँ बापुरी विरति यह? कहाँ स्नेह, रस, राग?।।56।।

प्रिय, हम तैं या देह सों, सधै गौं न बैराग।
फीके-फीके सो लगत, सबै जोग-जप-जाग।।57।।

सदा राउरी अर्चना, सन्तत राउर ध्यान।
राउर ढ़िग रहिबौ ललकि, यही हमारी बान।।58।।

कबहुँ बेणी गूँथिये, कबहुँ चापिये पायँ।
कबहुँ अधर रस चाखिये, तब नवीन हरषायँ।।59।।

खीझि रह्यो तुम एक दिन, कि हम बड़े बेकाम।
ठीक हमारो काम है, बिकि जेबो बेदाम।।60।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like