मेरी मोहब्बत तोबा-तोबा - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

मेरी मोहब्बत तोबा-तोबा,
आपकी नफ़रत तोबा-तोबा।

हुस्न की दौलत तोबा-तोबा,
इश्क़ की बरक़त तोबा-तोबा।

सुनते हैं श्रीमान करेगे,
नज़रे इनायत तोबा-तोबा।

कोई भी राहत रास न आई,
हाय री किस्मत तोबा-तोबा

ख़ाक नई तामीर करेंगे,
अहले सियासत तोबा-तोबा।

ख़ल्क में है इख़लाक़ हमारा,
मुल्क की हालत तोबा-तोबा।

साहिले-ग़म तक आ पहुँची है,
मौजे़ मसर्रत तोबा-तोबा।

जी में आये कह देता है,
‘रंग’ की जुर्रत तोबा-तोबा।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like