वो रिंद क्या के जो पीते हैं बे-ख़ुदी के लिए - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

4 min read · 12.4K reads

वो रिंद क्या के जो पीते हैं बे-ख़ुदी के लिए
सुरूर चाहिए वो भी कभी कभी के लिए

ये क्या के बज़्म में शमएँ जला के बैठे हो
कभी मिलो तो सर-ए-राह दुश्‍मनी के लिए

अवध की शाम-रफ़ीकों को मह-जबीनों को
हर इक छोड़ के आए थे बम्बई के लिए

मगर ये क्या के ब-जु़ज़ दर्द कुछ हमें न मिला
अजीब शहर है ये एक अजनबी के लिए

हज़ार चाहें न छूटेगी हम से ये दुनिया
यहीं रहेंगे मोहब्बत की बे-कसी के लिए

कोई पनाह नहीं कोई जा-ए-अमन नहीं
हयात जुहद-ए-मुसलसल है आदमी के लिए

ये कह रहा है कोई अपने जाँ-निसारों से
कुछ और चाहिए अब रस्म-ए-आशिक़ी के लिए

कहाँ कहाँ न पुकारा कहाँ कहाँ न गए
बस इक तबस्सुम-ए-पिहाँ की रौशनी के लिए
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  3. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  4. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी