इश्‍क की सारी बातें ऐ दिल पागल-पन की बातें हैं - बाकर मेंहदी

बाकर मेंहदीबाकर मेंहदी

3 min read · 12.4K reads

इश्‍क की सारी बातें ऐ दिल पागल-पन की बातें हैं
ज़ुल्फ-ए-सिह के साए में भी दार-ओ-रसन की बातें है

वीरानों में जा के देखो कैसे कैसे फूल खिले हैं
दीवानों के होंटों पर अब सर ओ सुमन की बातें हैं

कल तक अपने ख़ून के आँसू मिट्टी में मिल जाते थे
आज इसी मिट्टी से पैदा नज़्म-ए-चमन की बातें हैं

ठोकर खाते फिरते हैं इक सुब्ह यहाँ इक शाम वहाँ
आवारा की सारी बातें कोह ओ दमन की बातें हैं

देखें कब किरनें उभरेंगी देखें कब तारें डूबेंगे
हिज्र की शब में अब तक यारो सुब्ह-ए-वतन की बातें हैं
बाकर मेंहदी
About the poet

बाकर मेंहदी

View profile & all 19 Poems / Stories

More from बाकर मेंहदी

  1. अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहीं - बाकर मेंहदी

    अब ख़ानमाँ-ख़राब की मंज़िल यहाँ नहींकहने को आशियाँ है मगर आशियाँ नहीं

    12.4K reads
  2. और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोए - बाकर मेंहदी

    और कोई जो सुने ख़ून के आँसू रोएअच्छी लगती हैं मगर हम को तुम्हारी बातें

    12.4K reads
  3. बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या है - बाकर मेंहदी

    बदल के रख देंगे ये तसव्वुर के आदमी का वक़ार क्या हैख़ला में वो चाँद नाचता है ज़माँ मकाँ का हिसार क्या है

    12.4K reads
  4. चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न हो - बाकर मेंहदी

    चाहा बहुत के इश्‍क़ की फिर इब्तिदा न होरूसवाइयों की अपनी कहीं इंतिहा न हो

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी है - बाकर मेंहदी

    दर्द-ए-दिल आज भी है जोश-ए-वफ़ा आज भी हैज़ख्म खाने का मोहब्बत में मज़ा आज भी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like