मसान

बच्चा लाल 'उन्मेष'बच्चा लाल 'उन्मेष'

1 min read · 12.4K reads

धन्ना सेठों के गोदामों में

अनाज सड़ जाते हैं,

राजा उतरते नहीं रथों से

घोड़े मर जाते हैं।

फूल चुनते हैं दामन में

काँटे भर जाते हैं,

ज़ख़्म भरने से पहले

नाख़ून बढ़ आते हैं।

कबूतरों का मुहर्रम है

दीवाली की सफ़ाई,

बरसों के घोंसले,

उजड़ जाते हैं।

सपनों की अपनी कोई गाड़ी नहीं

सब नंगे पैर भागे शहर जाते हैं,

कुछ पूरे होते हैं, कुछ अधूरे ही रहते

कुछ बिखरते हैं यहाँ, कुछ संवर जाते हैं।

हो सिकंदर या फिर कोई तोप हो

सब आते हैं, आकर गुज़र जाते हैं।

तुम्हारे गोदाम, रथ, फूल और दीवाली

सब मसानों में जलकर बिखर जाते हैं।

बच्चा लाल 'उन्मेष'
About the poet

बच्चा लाल 'उन्मेष'

सुपरिचित कवि। 'कौन जात हो भाई', 'छिछले प्रश्न गहरे उत्तर' और 'बहार के पतझड़' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like