जहाँ आँखे बोलें वहाँ जवाब क्या
जहाँ लव हो ले वहाँ जिहाद क्या!
ये तो दैर-ओ-हरम के मसले हैं
जहाँ इश्क़ हो ले वहाँ नमाज़ क्या!
जहाँ रूह का वस्ल रूह से हो
वहाँ सजना-सँवरना, साज़ क्या!
जहाँ प्यार पर लाखों पहरे हों
वो सड़ा-गला फिर समाज क्या!
जहाँ भूखे लाखों सोते हों
उस शस्य भूमि का अनाज क्या!
जहाँ जाति धरम पर झगड़े हों
उस जाति धरम पर नाज़ क्या!
जहाँ कल ही गला था घोंटा गया
उस लोकतंत्र का आज क्या!








