हम तब भी अन्न उगाते हैं

बच्चा लाल 'उन्मेष'बच्चा लाल 'उन्मेष'

1 min read · 12.4K reads

हम अब भी अन्न उगाते हैं

वे अब भी अंग चबाते हैं

हैं ग़ज़ब के भूखे लोग यहाँ

मेरा टूटा हल भी खाते हैं

हम तब भी अन्न उगाते हैं।

खेत खा गए, मेड़ खा गए

बच्चे, जवान, अधेड़ खा गए

काग़ज़ पर बस देश बनाकर

चुपके-चुपके रेत खा गए,

मेरी सारी मेहनत के ऊपर

वे मोथे बन उग आते हैं

हम तब भी अन्न उगाते हैं।

वे तौल के आते सोने में

हम कबाड़ के माफ़िक़ कोने में

शीशमहल ने काट ही डाले

जिसे उम्र लगी थी बोन में

खेतों के दाने भी मेरे

वे चिड़ियाँ बन चुग आते हैं

हम तब भी अन्न उगाते हैं।

हम गेंहू वाले जाते हैं

अपनी मेहनत की खाते हैं

वे केक काटकर खाने वाले

अब देश काट कर खाते हैं

वे मेरी ही रोटी खाकर

मेरा ही पेट दुखाते हैं

हम तब भी अन्न उगाते हैं।

हम तब भी अन्न उगाते हैं...

बच्चा लाल 'उन्मेष'
About the poet

बच्चा लाल 'उन्मेष'

सुपरिचित कवि। 'कौन जात हो भाई', 'छिछले प्रश्न गहरे उत्तर' और 'बहार के पतझड़' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैइन कटोरों में अभी थोड़ा सा पानी और है— मुनव्वर रानाजबकि भारत उन्हीं का हैकहाँ है उनका ठिकाना? त्रिपुरा, असम, बंगाल,संताल परगना, दक्षिण भारत, मेघालय में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरतालीएक ताली हमारी नाकामी के लिए।माफ़ कीजिए, एक ताली हमारी नाकामी को ढँकने के लिए।— फ़रीद ख़ाँकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राज