मौत

अय्यप्प पणिक्करअय्यप्प पणिक्कर12 Sept 1930 – 23 Aug 2006

1 min read · 12.4K reads

हम कल नहीं मिले होते तो

ढेर-सी शंकाएँ मेरे मन में बनी रहतीं

अच्छा ही हुआ कि हम मिले और बातचीत की

मैंने तुझे अपना दुश्मन समझा था

आज बहुत क़रीब महसूस कर रहा हूँ

तेरे बिना न ज़िंदगी, न ख़ूबसूरती और न प्यार,

काफ़ी घुटा-घुटा महसूस करता

तेरी बनाई सीमाओं में

लेकिन आज समझ रहा हूँ तेरी भलाई

तेरी अनुपस्थिति से होने वाली घुटन ने

डरा दिया मुझे, मेरी दोस्त!

तू मेरी आत्मा का दूसरा रूप, मेरा आधार,

तेरे बिना क्या ख़ूबसूरती, क्या प्यार और क्या ज़िंदगी!

वही कर जो तू चाहती है।

अय्यप्प पणिक्कर
About the poet

अय्यप्प पणिक्कर

मलयालम भाषा के समादृत कवि, समालोचक और साहित्य-सिद्धांतकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : केशवपणिक्कर अय्यप्प पणिक्कर जन्म : 12/09/1930 | तिरुवनंतपुरम, केरला निधन : 23/08/2006 | तिरुवनंतपुरम, केरला

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल