मेरी दीवार पर

अय्यप्प पणिक्करअय्यप्प पणिक्कर12 Sept 1930 – 23 Aug 2006

1 min read · 12.4K reads

इन तस्वीरों को देख, जो मैंने अपनी दीवार पर

अपने हाथों खींची हैं

घूर क्यों रहा है?

मूर्ख! ध्यान दे,

नाभि से, नैनों से

खिंचती नाड़ियाँ

खोपड़ी में प्यास से तड़कती हैं

सुलगती हैं

मरे हुए ज्वालामुखी खिल उठते हैं

ताम्रस्वप्न जल-जल कर बहते हैं

चारों ओर

जमे हुए आँसुओं के बिना

कान बंद किए बिना

चमक रही हैं रक्तवाहिनियाँ

यह सृष्टि है या संहार?

इन तस्वीरों को देख, जो मैंने अपनी दीवार पर

अपने हाथों खींची हैं

घूर क्यों रहा है?

मूर्ख! ध्यान दे।

अय्यप्प पणिक्कर
About the poet

अय्यप्प पणिक्कर

मलयालम भाषा के समादृत कवि, समालोचक और साहित्य-सिद्धांतकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : केशवपणिक्कर अय्यप्प पणिक्कर जन्म : 12/09/1930 | तिरुवनंतपुरम, केरला निधन : 23/08/2006 | तिरुवनंतपुरम, केरला

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like