प्रलय

अय्यप्प पणिक्करअय्यप्प पणिक्कर12 Sept 1930 – 23 Aug 2006

1 min read · 12.4K reads

“पूरे ढाई रुपए एक दमड़ी भी कम नहीं”

घास पर साड़ी फैला वह लेट गई

“चलो, बिक्री कर तो नहीं है”

उसने चैन की साँस ली

देह के धनुष को खींच

प्रेम के पाँच बाण छोड़े

फिर? प्रलय!

अब बारी है सृष्टि सृजन की, मत्स्य कूर्मादि?

नहीं, शायद सृष्टि रहित प्यार था यह

सब कुछ निपटाकर वह जाने को तैयार हुआ

उसके थके चेहरे को देख वह बोली—

“लो यह पचास पैसे, बस से चले जाना

इस सब के बाद पैदल चलना ठीक नहीं।”

उसके हाथ बढ़े नहीं

ज़्यादा ही थक गया था शायद

रास्ते भर पैदल चल वह घर पहुँचा

माँ खड़ी थी दरवाज़े पर, आँखों में चिराग़ जलाए।

अय्यप्प पणिक्कर
About the poet

अय्यप्प पणिक्कर

मलयालम भाषा के समादृत कवि, समालोचक और साहित्य-सिद्धांतकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : केशवपणिक्कर अय्यप्प पणिक्कर जन्म : 12/09/1930 | तिरुवनंतपुरम, केरला निधन : 23/08/2006 | तिरुवनंतपुरम, केरला

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like