एक अन्य युग

अविनाश मिश्रअविनाश मिश्र

1 min read · 12.4K reads

आपत्तियाँ केवल निर्लज्जों के पास बची हैं

और प्रतिरोध केवल उपेक्षितों के पास

बहुत सारे विभाजन प्रतीक्षा में हैं

स्त्रियों को स्त्रियों में ही अलगाते हुए

बलात्कारों को बलात्कारों में ही अलगाते हुए

वंचितों को वंचितों में ही अलगाते हुए

अत्याचारियों को अत्याचारियों में ही अलगाते हुए

संकीर्णता इस क़दर बढ़ी है कि संदेहास्पद हो गए हैं समूह

अब पीठ या कंधे पर कोई हाथ महसूस नहीं होता

आँखों के आगे केवल उँगलियाँ हैं उठी हुईं

अविनाश मिश्र
About the poet

अविनाश मिश्र

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like