बच्चा

अवधेश कुमारअवधेश कुमार

1 min read · 12.4K reads

बच्चा अपने आपसे कम से कम क्या माँग सकता है?

एक चाँद

एक शेर

किसी परीकथा में अपनी हिस्सेदारी

या आपका जूता!

आप उसे ज़्यादा से ज़्यादा क्या दे सकते हैं?

आप उसे दे सकते हैं केवल एक चीज़—

अपना जूता : बाक़ी तीन

चीज़ें आप किताब के हवाले कर देते हैं

कि फिर वह बच्चा ज़िंदगी भर सोचता रह जाता है

कि अपना पैर किस में डाले

उस किताब में या आपके जूते में!

अवधेश कुमार
About the poet

अवधेश कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like