जिप्सी लड़की - अवधेश कुमार

अवधेश कुमारअवधेश कुमार

3 min read · 12.4K reads

देने चला गवाही जुम्मन
झूठी बातों की

राजा ने बुलवाया होगा
भेजा हरकारा
राज सुखों की चिट्ठी थी
क्या करता बेचारा

राजा को चिन्ता है अपने सिंहासन भर की
जुम्मन को चिन्ता है अपनी काली रातों की ।

चाय-पान थोड़ी सुख-सुविधा
मिलती रहे अगर
जुम्मन का बायाँ हाथ टीप दे
दस्तावेज़ों पर

‘भाई‘ और ‘भतीजे‘ राजा के कम हैं, वरना
राजा को दरकार नहीं जुम्मन के छातों की ।

गेहूँ के खेतों में राजा
सड़कें बनवाए
अपना अर्थशास्त्र जुम्मन को
राजा समझाए

नये-नये रिश्ते जुम्मन के अब दरबारों से
याद नहीं अंतिम कतार के रिश्ते नातों की ।
अवधेश कुमार
About the poet

अवधेश कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like