दुनिया की धड़कनों में बजता हुआ
एक शब्द
जाया होता रहता है
अपने इस्तेमाल में
काफ़िर कहीं का
अर्थ-ग्रहण किया नहीं और
ग्रहण लग जाता है उसे
ख़ून की जगह पर
तू-तड़ाक गाली की
लपट उठती है
और एक ही रंग में
जो है ही नहीं उसका
पूरे आकाश में व्याप्त हो जाता है
रंग बहुत बोलते हैं
कोई सुनने वाला हो तो
आँखों में से टपकने लगता है एक
ख़ास
जिसको ग़ालिब
अनुपस्थित देख कर
क्या है
तू क्या है
कहते थकते नहीं
रेडियो बंद कर दो, जी!
ग़ज़लें और गीत कुछ ज़्यादा ही
बदतमीज़
हो गए है
बेगम तुम कहाँ हो?








