प्यार करता हुआ आदमी

अतुलवीर अरोड़ाअतुलवीर अरोड़ा

1 min read · 12.4K reads

प्यार करता हुआ आदमी

मौत को बहुत क़रीब से देखता है

उसे वह छूकर

सहलाने तक की दूरी पर

जब तक खड़ा होता है

वह उसे पूरा का पूरा हड़प चुकी होती है

और वह सिर्फ़

हकबकाया-सा अपने

लिबास उतर जाने की प्रतीक्षा में होता है

ऐन इसी वक़्त मौत

जन्म ले लेती है

दूसरे शरीर में

एक बार फिर

उसे अपना आप दिखाने को!

अतुलवीर अरोड़ा
About the poet

अतुलवीर अरोड़ा

हिंदी कविता के आठवें दशक में उभरे सुपरिचित कवि-आलोचक।

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like