चिंदी-चिंदी धूप

अतुलवीर अरोड़ाअतुलवीर अरोड़ा

1 min read · 12.4K reads

आकाश की अनचीन्ही गंध रही होगी कोई

धरती को सिक्त

सक्तावत करती हुई

धरती की आकाश को

बेशुमार पुस्तकें,

फटी पुरानी,

पीले सीले काग़ज़

कबाड़ नहीं था

फिर भी

नई कोई आबादी थी

जो छींक रही थी

झुरझुरी के फूल-काँटे उग आए थे

काग़ज़ी ख़ुशबुएँ जाग रही थीं

किसी की स्मृति में

महरूम वह किताबों से

अनछपी किताबों में सुलग रहा था

शब्द बौराए हुए उड़े जा रहे थे

ब्रह्मांडों की लपक में

चिंदी चिंदी धूप थी

आँखों की पलकों पर

गर्म होती हुई

पता नहीं कौन-सी किताब थी अनलिखी

किसी के स्वप्न में

छाप कर उसे कोई ब्रह्मांड ले उड़ा था...

अतुलवीर अरोड़ा
About the poet

अतुलवीर अरोड़ा

हिंदी कविता के आठवें दशक में उभरे सुपरिचित कवि-आलोचक।

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like