थका आवारापन मेरा यही बेहतर समझता था - आशुतोष द्विवेदी

आशुतोष द्विवेदीआशुतोष द्विवेदी2 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

थका आवारापन मेरा यही बेहतर समझता था -
तुम्हारे घर चला आया कि अपना घर समझता था

तुम्हें शायद नहीं मालूम लेकिन है यकीं मुझको,
मेरे क़दमों की बेचैनी तुम्हारा दर समझता था

तुम्हारे नूर ने मुझको मेरी औकात दिखला दी,
नहीं तो ख़ुद को मैं अब तक बड़ा शायर समझता था

बिठाना मेल दुनिया से हुआ मुश्किल इसी कारण -
मैं जो भीतर समझता था, वही बाहर समझता था

मुझे वो छोड़ आए डाकुओं के गाँव ले जाकर,
जिन्हें मैं दोस्त कहता था, जिन्हें रहबर समझता था

मेरे महबूब को नज़रों पे था कुछ कम यकीं शायद,
वो रिश्तों की नज़ाकत हाथ से छूकर समझता था

निगाहों की शरारत पर मुझे बदनाम कर डाला,
वो मेरी बात का मतलब ग़लत अक्सर समझता था

पकड़कर कान उसके, बज़्म से बाहर किया हमने,
वो था अफ़सर कि जो महफ़िल को भी दफ़्तर समझता था

भरम टूटा, खिलीं होठों पे जब महकी हुई गज़लें,
ज़माना इश्क की तक़दीर को बंजर समझता था
आशुतोष द्विवेदी
About the poet

आशुतोष द्विवेदी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from आशुतोष द्विवेदी

  1. सरस्वती-वंदना - आशुतोष द्विवेदी

    कमलासना, हे सौम्यरूपा, रुचिर-वीणा-वादिनी ।माला-स्फटिक-शुभ-शोभिता, परमेश्वरी, आल्हादिनी ।

    12.4K reads
  2. प्रेम की हूक (घनाक्षरी छंद) - आशुतोष द्विवेदी

    प्रसंग: - कृष्ण मथुरा जा चुके हैं | बहुत दिन बीत गए हैं | अचानक एक दिन राधा को प्रेम की तेज़ हूक उठती है और वह अपनी सखियों से कहती है... ।श्याम रंग में रंगे बरसने लगे जो मेघ,

    12.4K reads
  3. आठ मुक्तक - आशुतोष द्विवेदी

    1.याद से जाते नहीं, सपने सुहाने और तुम ।

    12.4K reads
  4. यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है ? - आशुतोष द्विवेदी

    यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है.मेरी आँखों में तेरी बेग़ुनाही कौन पढ़ता है.

    12.3K reads
  5. मन में भावों की सरिता - आशुतोष द्विवेदी

    मन में भावों की सरिता जब अपनी गति से बलखाती हैमैं कविता करता नहीं और कविता खुद ही हो जाती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like