आठ मुक्तक - आशुतोष द्विवेदी

आशुतोष द्विवेदीआशुतोष द्विवेदी2 Sept 1982

8 min read · 12.4K reads

1.
याद से जाते नहीं, सपने सुहाने और तुम ।
लौटकर आते नहीं, गुज़रे ज़माने और तुम ।
सिर्फ़ दो चीज़ें कि जिनको खोजती है ज़िंदगी -
गीत गाने, गुनगुनाने के बहाने और तुम ।

2.
दफ़्तरों में दर्द के शिकवे-गिले होते नहीं ।
मेज़ पर तय आँसुओं के मामले होते नहीं ।
फाइलों में धड़कनों को बंद मत करिए कभी,
काग़ज़ों पर ज़िंदगी के फ़ैसले होते नहीं ।

3.
ढल गया दिन और अपना ख्याल तक आया नहीं,
रात आई तो किसी कि आरज़ू में कट गई ।
बेरहम दुनिया में जीना था बहुत मुश्किल मगर,
ज़िंदगी ख़ामोशियों से गुफ़्तगू में कट गई ।

4.
धडकनें बेचैन, साँसों में उदासी है बहुत ।
ऐसा लगता है तुम्हारी रूह प्यासी है बहुत ।
तुम पियो जमकर कहीं कम पड़ नहीं जाए तुम्हें,
क्या हमारी बात, हमको तो ज़रा-सी है बहुत ।

5.
तेरी महफ़िल में चले आए हैं लाशों कि तरह,
और आए हैं तो जी कर ही उठेंगे साक़ी ।
तूने बरसों जिसे आँखों में छिपाए रखा,
आज उस जाम को पी कर ही उठेंगे साक़ी ।

6.
ख़्वाब नाज़ुक थे छू लेने से बिखर जाते थे ।
इसलिए हम उन्हें बिन छेड़े गुज़र जाते थे ।
उम्र भर पर्दा हटाया न गया रुख से कभी,
पहली कोशिश में ही वो शर्म से मर जाते थे ।

7.
हमने फिर रेत को मुट्ठी में पकड़ना चाहा,
भूल बैठे कि वो हर बार फिसल जाती है ।
हमने सपनों की हक़ीक़त को न समझा अब तक,
आँख के खुलते ही ये दुनिया बदल जाती है ।

8.
हर नए मोड़ पे बस एक नया ग़म चाहा ।
गहरे ज़ख्मों के लिए थोड़ा-सा मरहम चाहा ।
हमने जो चाहा उसे पाया हमेशा लेकिन,
एक अफ़सोस यही है कि बहुत कम चाहा ।
आशुतोष द्विवेदी
About the poet

आशुतोष द्विवेदी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from आशुतोष द्विवेदी

  1. सरस्वती-वंदना - आशुतोष द्विवेदी

    कमलासना, हे सौम्यरूपा, रुचिर-वीणा-वादिनी ।माला-स्फटिक-शुभ-शोभिता, परमेश्वरी, आल्हादिनी ।

    12.3K reads
  2. प्रेम की हूक (घनाक्षरी छंद) - आशुतोष द्विवेदी

    प्रसंग: - कृष्ण मथुरा जा चुके हैं | बहुत दिन बीत गए हैं | अचानक एक दिन राधा को प्रेम की तेज़ हूक उठती है और वह अपनी सखियों से कहती है... ।श्याम रंग में रंगे बरसने लगे जो मेघ,

    12.4K reads
  3. यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है ? - आशुतोष द्विवेदी

    यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है.मेरी आँखों में तेरी बेग़ुनाही कौन पढ़ता है.

    12.3K reads
  4. मन में भावों की सरिता - आशुतोष द्विवेदी

    मन में भावों की सरिता जब अपनी गति से बलखाती हैमैं कविता करता नहीं और कविता खुद ही हो जाती है

    12.4K reads
  5. आज बाध्य हर विचार है - आशुतोष द्विवेदी

    भाव-भाव सुप्त, आज बाध्य हर विचार हैहम हुए असभ्य, हुआ लुप्त सदाचार है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like