सरस्वती-वंदना - आशुतोष द्विवेदी

आशुतोष द्विवेदीआशुतोष द्विवेदी2 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

कमलासना, हे सौम्यरूपा, रुचिर-वीणा-वादिनी ।
माला-स्फटिक-शुभ-शोभिता, परमेश्वरी, आल्हादिनी ।
केकी-विहारिणि, हंस-वाहिनि, हस्त-पुस्तक-धारिणी ।
नत शीष बार अनेक, मातु सरस्वती, उद्धारिणी ।

वागीश्वरी, वरदायिनी, विद्या-कला-बुद्धि-प्रदा ।
श्रद्धामयी, शुचि, भारती, करुणालया, माँ शारदा ।
चिरयोगिनी, सन्यासिनी, तेजस्विनी, तपसाधिका ।
सविनय निवेदित वंदना, हे वत्सला ! जगदम्बिका ।

माँ कर कृपा, तू हो प्रसन्न, प्रसन्न हो, वरदान दे ।
माँ ! भक्ति दे, माँ ! शक्ति दे, माँ ! प्रेरणा दे, ज्ञान दे ।
अपराध सब कर दे क्षमा, स्वीकार कर ले प्रार्थना ।
माँ ! हूँ अकिंचन मैं शरण तेरी, मुझे अपना बना ।
आशुतोष द्विवेदी
About the poet

आशुतोष द्विवेदी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from आशुतोष द्विवेदी

  1. प्रेम की हूक (घनाक्षरी छंद) - आशुतोष द्विवेदी

    प्रसंग: - कृष्ण मथुरा जा चुके हैं | बहुत दिन बीत गए हैं | अचानक एक दिन राधा को प्रेम की तेज़ हूक उठती है और वह अपनी सखियों से कहती है... ।श्याम रंग में रंगे बरसने लगे जो मेघ,

    12.4K reads
  2. आठ मुक्तक - आशुतोष द्विवेदी

    1.याद से जाते नहीं, सपने सुहाने और तुम ।

    12.4K reads
  3. यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है ? - आशुतोष द्विवेदी

    यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है.मेरी आँखों में तेरी बेग़ुनाही कौन पढ़ता है.

    12.3K reads
  4. मन में भावों की सरिता - आशुतोष द्विवेदी

    मन में भावों की सरिता जब अपनी गति से बलखाती हैमैं कविता करता नहीं और कविता खुद ही हो जाती है

    12.4K reads
  5. आज बाध्य हर विचार है - आशुतोष द्विवेदी

    भाव-भाव सुप्त, आज बाध्य हर विचार हैहम हुए असभ्य, हुआ लुप्त सदाचार है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like