पहली गलती कि तेरा नाम लिए जाते हैं - आशुतोष द्विवेदी

आशुतोष द्विवेदीआशुतोष द्विवेदी2 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

पहली गलती कि तेरा नाम लिए जाते हैं
उस पे हद ये कि सरे-आम लिए जाते हैं

अहले-महफ़िल भला क्योंकर न सजा दे हमको ?
हम निग़ाहों से भरे जाम लिए जाते हैं

आये तो थे तेरे पहलू में उम्मीदें लेकर,
वक्ते-रुख्सत दिले-नाकाम लिए जाते हैं

हमको जिस बात पे रुस्वाई मिली थी हरसूँ,
वो उसी बात पे ईनाम लिए जाते हैं

हम ग़रीबों को कहाँ पूछ रही है दुनिया,
ग़म-गुसारी के भी अब दाम लिए जाते हैं

हमारे हाल पे कुछ लोग मज़ा लेते हैं,
उस गली में हमें हर शाम लिए जाते हैं

हैं वो कहते हमें दीवाना बेरुखी के साथ,
और हम हँस के ये इल्ज़ाम लिए जाते हैं

अपनी मर्ज़ी से थे चलते तो भटक जाते थे,
अब तो जाते हैं, जहाँ राम लिए जाते हैं
आशुतोष द्विवेदी
About the poet

आशुतोष द्विवेदी

View profile & all 17 Poems / Stories

More from आशुतोष द्विवेदी

  1. सरस्वती-वंदना - आशुतोष द्विवेदी

    कमलासना, हे सौम्यरूपा, रुचिर-वीणा-वादिनी ।माला-स्फटिक-शुभ-शोभिता, परमेश्वरी, आल्हादिनी ।

    12.4K reads
  2. प्रेम की हूक (घनाक्षरी छंद) - आशुतोष द्विवेदी

    प्रसंग: - कृष्ण मथुरा जा चुके हैं | बहुत दिन बीत गए हैं | अचानक एक दिन राधा को प्रेम की तेज़ हूक उठती है और वह अपनी सखियों से कहती है... ।श्याम रंग में रंगे बरसने लगे जो मेघ,

    12.4K reads
  3. आठ मुक्तक - आशुतोष द्विवेदी

    1.याद से जाते नहीं, सपने सुहाने और तुम ।

    12.4K reads
  4. यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है ? - आशुतोष द्विवेदी

    यहाँ ख़ामोश नज़रों की गवाही कौन पढ़ता है.मेरी आँखों में तेरी बेग़ुनाही कौन पढ़ता है.

    12.3K reads
  5. मन में भावों की सरिता - आशुतोष द्विवेदी

    मन में भावों की सरिता जब अपनी गति से बलखाती हैमैं कविता करता नहीं और कविता खुद ही हो जाती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like