तस्वीरों की दुनिया में

अशोक शाहअशोक शाह

1 min read · 12.4K reads

सूरज के देश में

तस्वीरों की दुनिया में

बातें करतीं तस्वीरें हैं

तस्वीरों के इशारे सीखता हूँ मनुष्य की परिभाषा

तस्वीरों की रोटियाँ खाता, बड़ा होता

सच्चाई उनकी जान नहीं पाता

अच्छे-बुरे दृश्यों को देख

अच्छा-बुरा होता हूँ

सूरज के देश में अंधा-सा रहता हूँ

रोशनी के खेल में वजूद अपना खोजता हूँ

तस्वीरों का आदी होकर

हक़ीक़त भूल जाता हूँ

अशोक शाह
About the poet

अशोक शाह

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक।

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like