जो न हुआ मेरा
या जो छिटक कर पल
हाथों से चू पड़े
उनके ऐसा होने के
सारे बहाने हैं मेरे पास
बहानों का बटुआ
सदा साथ रखता हूँ
ज़िंदा-सा दिखता हूँ
पर जीने से रह जाता हूँ
एक दिन नए बहाने से
धरती से विदा होना है
पर धरती पर रह जाने हेतु
धरती के पास
क्या है कोई बहाना








